મોંઘવારી વિશે

મોઘવારીના કોઠા વિષે જાણકારી મેળવવા અહીં કલીક કરો.
                                       
                                          click here



केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, 7% बढ़ा DA
वार्ता | 04-Sep 22:08 PM
नई दिल्ली। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में सात प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी गई। विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सात फीसदी बढ़ाया गया है जिससे अब यह बढ़कर 107 फीसदी हो गया है। उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी गत एक जुलाई से लागू होगी।

उन्होंने बताया कि इस बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर 7691 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ेगा और इससे लगभग 30 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 50 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। महंगाई भत्ते में यह वृद्धि छठें वेतन आयोग के फार्मूले के आधार पर की गई है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग भी गठित किया हुआ है जिसकी रिपोर्ट आने पर उसे 2016 से लागू किया जायेगा।

માસવાઇઝ પોસ્ટ